शिविर में बुजुर्गों व दिव्यांगजनों के सहायक उपकरण के लिए हुआ मूल्यांकन

मधुपुर: मधुपुर बाल विकास परियोजना सभागार में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास परियोजना सभागार में शनिवार को भारत सरकार दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में प्रखंड क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों के लिए एक दिवसीय मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में दर्जनों दिव्यांगों एवं वरिष्ठ नागरिकों की एलिम्को की विशेषज्ञ टीम द्वारा स्वास्थ्य जांच की गयी. इस दौरान वरिष्ठ नागरिकों के कान एवं आंखों की जांच की गयी, जबकि दिव्यांगों के पैर, हाथ एवं मुंह आदि की जांच की गयी. ऑडियोलॉजिस्ट डॉ ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगों को समय-समय पर आंख, कान, नाक, मुंह एवं पैर आदि की जांच कराते रहना चाहिए. नियमित जांच से होने वाली परेशानियों का समय रहते उपचार संभव हो पाता है. मौके पर पर्यवेक्षिका सालंतो हेंब्रम, नेवेदिता नटराज, डॉ. धनंजय कुमार मंडल, हर्ष कुमार एवं प्रकाश दास आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >