जनगणना 2027 को लेकर 291 प्रगणकों व 42 पर्यवेक्षकों का मिला प्रशिक्षण

मधुपुर प्रखंड कार्यालय सभागार व बाल विकास परियोजना सभागार में आयोजन

मधुपुर. प्रखंड कार्यालय सभागार व बाल विकास परियोजना सभागार में चल रहे भारत की जनगणना 2027 को लेकर तीन- तीन बैच के माध्यम से प्रगणक व पर्यवेक्षक का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया. प्रशिक्षण में 84 प्रतिभागी को तीन दिन प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के माध्यम से मधुपुर प्रखंड क्षेत्र के कुल 291 प्रगणक व 42 पर्यवेक्षक को प्रशिक्षण दिया गया. इस अवसर पर जेएसएस अशोक कुमार ने कहा कि यह प्रशिक्षण के माध्यम से प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को जनगणना के प्रथम चरण में उनके द्वारा मकान सूचीकरण से संबंधित जानकारी लिया जाना है. मधुपुर विधानसभा क्षेत्र में एक मई से 14 जून तक जनगणना कार्य किया जाना है. जिसमें मकान सूचीकरण करना है. जो एक से 15 मई तक स्वयं करना है. अगर कोई भी व्यक्ति चाहे तो वह खुद भी जनगणना एप के माध्यम से एक से 15 मई तक के बीच कर सकते है. साथ ही प्रगणकों व पर्यवेक्षकों की ओर से 16 मई से 14 जून तक घर-घर जाकर अपने आवंटित क्षेत्र में मकान सूचीकरण करना है. मौके पर बीडीओ अजय कुमार दास, गौतम कुमार मेहरा, गोपाल कुमार, संटू दे, ग्रीश हेंब्रम, राजगोपाल तिवारी, अजय कुमार वर्मा समेत शिक्षक आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >