डोर-टू-डोर सफाई व्यवस्था में एक माह में होगा सुधार

मधुपुर : तीन साल बाद गूंजा नगर परिषद: मच्छरों से लेकर पानी-बिजली तक

मधुपुर. नवगठित नगर परिषद बोर्ड की पहली बैठक मंगलवार को नगर परिषद सभागार में आयोजित की गयी. तीन वर्षों के बाद मधुपुर नगर परिषद की बोर्ड की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता नप अध्यक्ष दरक्शां परवीन ने की. बैठक में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने एक दूसरे को अपना परिचय दिया. इस दौरान नप के पदाधिकारियों ने अपने कार्यों की जानकारी साझा किया. अध्यक्ष दरक्शां परवीन ने बताया कि शहर में बढ़ते मच्छरों के प्रकोप को देखते हुए फॉगिंग की व्यवस्था जल्द प्रारंभ किया जायेगा. कहा कि बैठक में पेयजल को लेकर चापाकल मरम्मती, सोलर जलमीनार सुचारू बनाने और खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुआ. शहरी जलापूर्ति योजना से जुड़े एजेंसी को अगले बैठक में शामिल होने के लिए कहा गया है. बैठक में वार्ड पार्षदों ने नियमित सफाई, अतिरिक्त सफाई कर्मियों की मांग, खराब चापाकलों की त्वरित मरम्मत, सोलर पानी टंकी के सुधार और नयी टंकी लगाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया. साथ ही 23 वार्डों में हैंड ट्रॉली खरीदने, नयी लाइट खरीदने और डोर-टू-डोर कूड़ा व्यवस्था सुधारने पर एक माह का समय देने का निर्णय लिया गया. एक माह के अंदर यदि डोर-टू-डोर सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो नियमानुसार कार्रवाई होगी. व्यवस्था सुधर नहीं होने पर अगली बैठक में इसे पूर्णतः बंद करने की समीक्षा होगा. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत वार्डवार सूची पार्षदों को उपलब्ध कराने व बोर्ड में पारित होने के बाद ही लाभुकों को भुगतान करने का भी प्रस्ताव पारित किया गया. बैठक में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और पार्षदों के मानदेय में वृद्धि का प्रस्ताव पारित किया गया. साथ ही होर्डिंग-बैनर के दर निर्धारण, आयुष्मान आरोग्य मंदिर निर्माण नगर परिषद द्वारा कराया जायेगा. नये कालीकरण रोड पर स्पीड ब्रेकर लगाने, वित्त वर्ष 2025-26 में राजस्व वृद्धि के लिए होल्डिंग टैक्स में 10 प्रतिशत वृद्धि व 2026-27 के लिए सात सदस्यीय बजट समिति गठन जैसे विषयों पर भी विस्तार से चर्चा किया गया. अध्यक्ष ने सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण बैठक संपन्न होने पर आभार जताते हुए कहा कि 23 वार्डों में मूल सुविधाएं उपलब्ध कराना सभी की साझा जिम्मेदारी है. बैठक में उपाध्यक्ष ऋषभ भारद्वाज, कार्यपालक पदाधिकारी सुरेंद्र किस्कू समेत वार्ड पार्षद, रशीद खान, रूही प्रवीण, अंजू देवी, मंजू देवी, मो सज्जाद, गौरव जयसवाल, राजेश कुमार दास, मो सैफी, मो इम्तियाज उर्फ चुन्ने, मो नौशाद, मुकेश मरांडी, रमेश दास, गौतम वर्मा, मो रिजवान उर्फ रिजु, शकीला खातून, जरीफा खातून, वीणा देवी बथवाल, अंजू यादव, शबनम अंसारी, जहां आरा, सुनीता सिंह, दौलती देवी समेत नप पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे. हाइलार्ट्स : तीन साल बाद नवगठित बोर्ड की पहली बैठक आयोजित शहर में एक माह में डोर-टू-डोर शुरू होगा कूड़ा कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >