डीजे गाड़ी पलटने से चार लोग घायल, गंभीर हालत में एक रेफर

देवीपुर थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव के पास अनियंत्रित होकर एक डीजे गाड़ी पलट गयी. घटना में डीजे गाड़ी पर सवार चार लोग घायल हो गये.

देवघर : देवीपुर थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव के पास अनियंत्रित होकर एक डीजे गाड़ी पलट गयी. घटना में डीजे गाड़ी पर सवार चार लोग घायल हो गये. घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल जसीडीह थाना क्षेत्र के मथुरापुर साहेबगंज निवासी शंकर कोल सहित नेपाल राय सागर कोल व विजय कोल को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने शंकर की गंभीर हालत देखते हुए बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. वहीं बाकी तीन घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया. जानकारी के मुताबिक, उक्त सभी डीजे गाड़ी पर ही बैठकर बारात में गिरिडीह के पारसनाथ जा रहे थे. उसी क्रम में हुसैनाबाद के समीप संतुलन बिगड़ने से डीजे गाड़ी पलट गयी और उस पर सवार सभी घायल हो गये. मामले की जानकारी पाकर देवीपुर थाने की पुलिस भी मौके पर घटनास्थल पहुंची. दुर्घटनाग्रस्त डीजे गाड़ी को जब्त कर पुलिस ने थाना ले आया व मामले की पड़ताल में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >