मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के किसानों को केसीसी ऋण का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में शिविर का आयोजन किया जाएगा. इस संबंध में बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने बताया कि शिविर लगाने का मुख्य उद्देश्य झारखंड कृषि ऋण माफी योजना से संबंधित लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाना. समय पर लिये गये केसीसी ऋण की वापसी पर बैंकों की ओर से शून्य ब्याज लगाना. किसानों के बीच नये केसीसी ऋण की स्वीकृति के लिए आवेदन पत्र भरवाने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा. बीडीओ ने संबोधित पदाधिकारी व कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित करते हुए बारी बारी से सभी पंचायतों में शिविर लगाकर किसानों को लाभान्वित करेंगे. विभिन्न पंचायतों में शिविर लगाया जाएगा जिसमें 15 मई को कानों में, 16 मई को पिपरा में, 18 मई को सुग्गापहाड़ी में, 19 मई को बाघमारा में, 20 मई को बनसीमी में, 21 मई को मारगोमुंडा में, 22 मई को महजोरी में, 23 मई को महुआटांड़ मे, 25 मई को लहरजोरी में, 26 मई को मुरली पहाड़ी में शिविर आयोजित किया जायेगा.
केसीसी ऋण को लेकर पंचायतों में लगेगा कैंप
मारगोमुंडा प्रखंड क्षेत्र के कृषकों को मिलेगा विशेष लाभ
