करौं. प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलकियारी के 54 छात्र-छात्राओं के बीच पोशाक का वितरण किया गया. पोशाक वर्ग प्रथम और द्वितीय के छात्र-छात्राओं को दिया गया. इस अवसर पर मुखिया रवि दास ने कहा कि सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए मध्याह्न भोजन, पोशाक, छात्रवृत्ति व पुस्तक आदि दिया जाता है. उन्होंने कहा कि नियमित विद्यालय आकर पठन-पाठन कर. कहा कि इस जीवन में शिक्षा का बहुत ही महत्व है. पोशाक मिलने से छात्र-छात्राओं में हर्ष देखा गया. मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मधु रवानी, उपाध्यक्ष गीता देवी, विद्यालय के सचिव संजय रवानी, सहायक अध्यापक पंचू रवानी, राजीव राणा, विवेकानंद झा आदि मौजूद थे.
विद्यार्थियों के बीच किया गया पोशाक का वितरण
मधुपुर : करौं के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलकियारी में आयोजन
