मधुपुर. शहर के भेड़वा नवाडीह स्थित एक निजी आवासीय परिसर में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती समारोहपूर्वक मनायी गयी. मौके पर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ने रविदास के तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. साथ ही उनके बताये मार्गों पर चलने का संकल्प लिया. उन्होंने कहा कि संत शिरोमणि समाज को जगाने का काम किया. जिस समय भारत में भेदभाव से भरा हुआ था. कहा कि वे हम सभी के आदर्श थे. उन्होंने समाज को एकजुट करने का काम किया. मौके पर पप्पू कुमार दास, अर्जुन दास, इंद्राणी भारती, संतोष बौद्ध, जय देव मेहरा, बलदेव दास, शिवनाथ दास समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.
शिरोमणि रविदास की मनी जयंती
मधुपुर के भेड़वा नवाडीह में आयोजन
