मधुपुर. स्थानीय अनुमंडल अधिवक्ता संघ परिसर में बुधवार को समारोह आयोजित कर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अविनाश कुमार दुबे व रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी जेए टोप्पो को भावभीनी विदाई दी गयी. बताया जाता है कि एडीजे व आरजेएम का मधुपुर से तबादला हो गया है. इस अवसर पर अधिवक्ता संघ के सदस्यों ने पुष्प गुच्छ देकर विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर एडीजे दुबे ने कहा कि मेरे इस कार्यकाल में मधुपुर में बहुत स्नेह मिला. बार व बेंच का अच्छा तालमेल रहा और यहां बहुत कुछ आप सबों से सीखने को भी मिला है. साथ ही संघ व अधिवक्ताओं का काफी सहयोग रहा जिसे भुलाया नहीं जा सकता है. संघ के अध्यक्ष मुरारी प्रसाद सिंह ने कहा कि आपके कार्यकाल में यहां नये वकीलों को कार्य करने का अच्छा मौका मिला है. महासचिव श्याम सुंदर भैया ने कहा कि आपका काफी सहयोग मिला और अधिवक्ताओं को बहुत कुछ सीखने को मिला है.
मौके पर ये रहे उपस्थित :
मौके पर एसीजेएम सह सिविल जज सीनियर डिवीजन वन पूजा, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सुचिता निधि तिग्गा, न्यायिक दंडाधिकारी सीखा रानी तिग्गा, अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष विंदेश्वरी प्रसाद शाही, संयुक्त सचिव जितेन्द्र कुमार, संजय कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष धनंजय प्रसाद शाही, अवधेश ठाकुर, कार्यकारिणी सदस्य उमेश प्रसाद शाही, सरोज कुशवाहा, उमेश सिंह, गणेश यादव, मो. सोहेल अख्तर अंसारी, सदस्य डोमन प्रसाद यादव, प्रणय कुमार सिन्हा, सतीश चंद्र मंडल, प्रमोद कुमार राय, दीपक कुमार, चंद्र शेखर सिंह, प्रमोद रंजन मिश्रा, सुनील कुमार, नंदकिशोर शर्मा, धनंजय प्रसाद, हेमंत कुमार सिंह, रमाकांत सिंह, बालकिशोर दास, नवल किशोर सिंह, सदानंद भैया, कौशल शाही, कौशल किशोर दुबे, शंकर दयाल ठाकुर, पूरन महतो, सुनील कुमार सिंह, उमेश भैया, अली अमजद, दिनेश चौधरी, अरूण मेहरा, रंजीत सिन्हा, राज कुमार भगत, बसंत सिंह, शैलेंद्र कुमार सिन्हा, नरेश महतो, बलराम पंडित, सुधांशु शेखर, समरेश कुमार, मो. सरफराज अहमद, मो शब्बीर आलम, सुष्मिता चक्रवर्ती, भारती सिंह, सरिता कुमारी, रामचन्द्र राय, मो. रिजवान शाहीन, सावन वर्मा आदि समेत दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.