Deoghar News : रोमांचक मैच में देवघर ने रांची को चार रनों से हराया

झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा केकेएन स्टेडियम में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 महिला टी-20 टूर्नामेंट के अंतर्गत शुक्रवार को देवघर व रांची टीम के बीच मुकाबला हुआ.

वरीय संवाददाता, देवघर : झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा केकेएन स्टेडियम में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 महिला टी-20 टूर्नामेंट के अंतर्गत शुक्रवार को देवघर व रांची टीम के बीच मुकाबला हुआ. इस रोमांचक मैच में देवघर टीम ने रांची को चार रनों से हरा दिया. देवघर टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए देवघर टीम 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 141 रन बनायी. देवघर टीम की बल्लेबाज सुलेखा टुडू ने 53 रन, सोनिया कुमारी ने 36 रन व लक्ष्मी कुमारी ने 14 गेंद में ताबड़तोड़ 30 रन बनाये. वहीं रांची की टीम 20 ओवर में चार विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी व चार रनों से मैच हार गयी. रांची की बल्लेबाज गुरलीन कौर ने दो छक्के व छह चौकों की मदद से 59 रन, कुमारी पलक ने एक छक्के व पांच चौके की मदद से 44 रन बनाये. वहीं, देवघर की गेंदबाज अंजलि व लक्ष्मी कुमारी ने एक-एक विकेट झटके. देवघर की लक्ष्मी कुमारी को मैच प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया. अंपायर की भूमिका में अरविंद कुमार व वकील अहमद व स्कोरर की भूमिका में अमित तिवारी तथा टीआरडीओ के रूप में मनोज कुमार मौजूद थे. हाइलाइट्स इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर-23 महिला टी-20 टूर्नामेंट

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >