Deoghar Airport: कोलकाता के लिए देवघर से अब दो फ्लाइट भरने लगी उड़ान

अब जिस दिन देवघर से पटना की फ्लाइट रहेगी, उस दिन देवघर से कोलकाता की दो फ्लाइट रहेगी. इधर देवघर व कोलकाता के बीच पुरानी फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर चलती रहेगी. अब देश के कोई भी एयरपोर्ट से श्रद्धालु वाया कोलकाता सुबह देवघर एयरपोर्ट उतर सकते हैं.

By Prabhat Khabar Digital Desk | March 27, 2023 3:39 AM

Deoghar Airport: रविवार को देवघर-पटना हवाई सेवा शुरू होने के साथ कोलकाता के लिए भी देवघर से एक दिन में दो फ्लाइट शुरू हो गयी है. सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने बताया कि पटना जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट सुबह में कोलकाता एयरपोर्ट से देवघर आयेगी, उसके बाद यही फ्लाइट पटना जाकर वापस देवघर लौटेगी. शाम में फिर से यह फ्लाइट देवघर से कोलकाता वापस चली जायेगी.

देवघर से कोलकाता की दो फ्लाइट

अब जिस दिन देवघर से पटना की फ्लाइट रहेगी, उस दिन देवघर से कोलकाता की दो फ्लाइट रहेगी. इधर देवघर व कोलकाता के बीच पुरानी फ्लाइट अपने निर्धारित समय पर चलती रहेगी. अब देश के कोई भी एयरपोर्ट से श्रद्धालु वाया कोलकाता सुबह देवघर एयरपोर्ट उतर सकते हैं. एक दिन में बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर शाम में वापस कोलकाता लौट सकते हैं.

Also Read: Deoghar Airport: देवघर से पटना के लिए सीधी विमान सेवा शुरू, आज से रांची के लिए भी उड़ान भरेगी इंडिगो की फ्लाइट

12 लोगों को लेकर पटना के लिए रवाना हुआ विमान

झारखंड के देवघर एयरपोर्ट से पटना के लिए रविवार से विमान सेवा शुरू हो गयी. फ्लाइट 12 लोगों को लेकर पटना के लिए उड़ान भरी. देवघर एयरपोर्ट पर सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बधाई दी है. देवघर एयरपोर्ट पर यात्रियों का स्वागत एयरपोर्ट के डायरेक्टर संदीप ढिंगरा व इंडिगो के स्टेशन मैनेजर प्रवीण मिश्रा ने किया. यात्रियों के साथ उन्होंने फीता भी काटा. पटना के लिए देवघर सप्ताह में चार दिन शनिवार, सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को फ्लाइट मिलेगी.

देवघर से रांची के लिए सीधी विमान सेवा आज से

देवघर एयरपोर्ट से रांची के लिए सीधी उड़ान सेवा सोमवार से शुरू हो रही है. पहले दिन उद्घाटन फ्लाइट से रांची जाने के लिए रविवार देर शाम तक 25 लोगों ने बुकिंग करायी थी. इंडिगो का 78 सीटर विमान देवघर एयरपोर्ट के लिए दोपहर 3:25 बजे रांची से उड़ान भरेगा तथा शाम 4:25 बजे देवघर एयरपोर्ट पहुंचेगा. यह विमान पुन: रांची के लिए 4:45 बजे उड़ान भरेगा, जो शाम 5:45 बजे रांची पहुंचेगा. रांची के लिए सप्ताह में तीन दिन फ्लाइट सेवा मिलेगी. साथ ही यात्रियों की संख्या बढ़ने पर सेवा में विस्तार किया जायेगा. रांची के लिए यह फ्लाइट शनिवार, सोमवार व बुधवार को उपलब्ध होगी.

Next Article

Exit mobile version