पेंशन योजना में बरतें पारदर्शिता : बीडीओ

मधुपुर: बीडीओ अजय कुमार दास की सख्ती: विकास योजनाओं में देरी बर्दाश्त नहीं

मधुपुर. रोचक शीर्षक दे प्रखंड कार्यालय कक्ष में बुधवार को बीडीओ अजय कुमार दास ने पंचायत सचिव व प्रखंड कर्मियों के साथ बैठक की. बैठक में बीडीओ ने मनरेगा, आवास, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, 15 वित्त की राशि समेत अन्य विकास योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की. इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि विभिन्न पंचायतों में चल रहे पीएम व अबुआ आवास योजना को समय पर पूर्ण करें. उन्होंने कहा कि जिन-जिन पंचायतों में 15वें वित्त आयोग की राशि से निर्माण कार्य कराया जा रहा है. उन्हें प्राथमिकता के आधार पर अविलंब पूर्ण करें. इसके अलावा उन्होंने मनरेगा व सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित जानकारी पंचायत सचिवों से ली. कहा कि वैसे लाभुक जिनकी मृत्यु हो चुकी है और अब भी उनका पेंशन सूची में अंकित है. उनके परिवार से मृत्यु प्रमाण पत्र लेते हुए उसे अविलंब सूची से नाम हटाने का कार्य करें. मौके पर बीपीओ अभिजीत नंदी, पंचायत सचिव कमल किशोर दास, नियाज खान, मोहिलाल मुर्मू, जया कुमारी, राजेश्वर दास, सोयब अंसारी, नुनुराम दास, रवि शंकर साव, प्रदीप कुमार दास, आलमगीर आलम, धीरेंद्र कुमार यादव, नीलम कुमारी, नीतू कुमारी आदि मौजूद थे. हाइलाट्स : बीडीओ ने प्रखंड कर्मियों के साथ की बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >