प्रतिनिधि, चितरा . चितरा से जामताड़ा रेलवे साइडिंग कोयले की ढुलाई पिछले तीन दिनों से ठप पड़ी है. मिली जानकारी के अनुसार कोयला ढुलाई बाधित रहने से कोलियरी में करोड़ों का नुकसान हो रहा है. मालूम हो कि गत 11 सितंबर को शर्मा ट्रांसपोर्ट निजी कंपनी में कार्यरत कर्मियों ने अपने लंबित वेतन की मांग को लेकर कोयले की ढुलाई ठप करने के साथ ही काम बंद कर दिया था. उसके बाद से कोयले की ढुलाई ठप पड़ी है. कर्मियों का कहना है कि उक्त ट्रांसपोर्टिंग एजेंसी की लापरवाही के कारण कोयला ढुलाई ठप पड़ी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अगर ट्रांसपोर्टिंग एजेंसी की ओर से समय पर कर्मियों के वेतन का भुगतान कर दिया जाता, तो आक्रोशित कर्मी कोयला ढुलाई बाधित नहीं करते. यह भी कहा जा रहा है कि ट्रांसपोर्टिंग एजेंसी के द्वारा कोयला ढुलाई चालू कराने के द्वारा सकारात्मक प्रयास किया जाता तो कोयला ढुलाई चालू हो गया होता. लेकिन ऐसा नहीं किया जा रहा ह,. जिससे कोलियरी को करोड़ों का नुकसान सहना पड़ रहा है. बहरहाल कोयला ढुलाई बाधित रहने से रेल के माध्यम से विद्युत ताप गृह कोयला भी नहीं जा रहा है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
