स्टेशन पर कूड़ा फेंकने के लिए डस्टबिन का उपयोग करें

मधुपुर: स्टेशन परिसरों में चलाया गया स्वच्छता जागरूकता अभियान

मधुपुर. मधुपुर रेलवे स्टेशन परिसर के प्लेटफॉर्म संख्या तीन व चार पर मंगलवार को स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया. इस दौरान मधुपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस के यात्रियों के बीच स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गयी. बताया कि यात्रा के दौरान स्वच्छता बनाये रखने व कचरे के उचित निस्तारण करें. यात्रियों व रेल उपयोगकर्ताओं को स्टेशन व ट्रेनों में स्वच्छता बनाये रखने के महत्व से अवगत कराया गया. साथ ही कचरे के उचित निस्तारण के लिए डस्टबिन के उपयोग की सलाह दी गयी. प्लेटफॉर्म, पटरियों व अन्य रेल परिसरों में कचरा नहीं फेंकने के लिए भी प्रेरित किया गया. मौके पर रेल कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >