राजस्व वसूली में नहीं बरतें लापरवाही : सीओ

मधुपुर ब्लॉक में अंचलाधिकारी ने की बैठक

मधुपुर. ब्लॉक में शुक्रवार को राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा को लेकर सीओ यामुन रविदास ने अंचल निरीक्षकों के साथ साप्ताहिक बैठक की. बैठक में अंचल क्षेत्र में चल रहे राजस्व वसूली अभियान की विस्तार से समीक्षा की गयी. साथ ही वसूली कार्य को और तेज करने के लिए आवश्यक निर्देश राजस्व कर्मियों को दिया गया. वहीं, सीओ रविदास ने कहा कि राजस्व वसूली सरकार की प्राथमिकता में शामिल है. इसीलिए सभी कर्मी अपने-अपने क्षेत्र में सक्रियता के साथ कार्य करें और निर्धारित लक्ष्य को समय पर पूरा करने का प्रयास करें. उन्होंने कहा कि बकाया राजस्व की वसूली में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने लंबित मामलों की सूची तैयार कर नियमित रूप से उनकी समीक्षा कर जिन मामलों में अधिक बकाया है, वहां विशेष अभियान चलाकर वसूली करें. उन्होंने कहा कि राजस्व वसूली के दौरान लोगों से शालीनता और पारदर्शिता के साथ व्यवहार किया जाये, जिससे प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास बना रहे. बैठक में अंचल कार्यालय के विभिन्न विभागों के कार्यों की भी समीक्षा की गयी. सीओ ने कर्मचारियों से कहा कि वे समय पर कार्यालय पहुंचकर अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें और कार्यालय में आने वाले लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करें. मौके पर प्रधान लिपिक खुर्शीद आलम समेत राजस्व कर्मी मौजूद थे. हाइलार्ट्स : सीओ ने राजस्व वसूली को लेकर अंचल कर्मियों के साथ की बैठक

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >