करौं : 45 छात्र-छात्राओं के बीच स्कूली बैग वितरित

करौं के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय ढकवा में अध्ययनरत हैं बच्चे

करौं. प्रखंड के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय ढकवा में अध्ययनरत 45 छात्र-छात्राओं के बीच स्कूली बैग वितरित किया गया. विद्यालय के प्रभारी मनोरमा दास ने कहा कि सरकार द्वारा छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क पोशाक, किताब, कॉपी आदि दी जाती है. सभी बच्चे नियमित साफ सुथरा होकर विद्यालय आये, जिससे विद्यालय में उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके. उन्होंने सभी अभिभावकों से अनुरोध किया कि वह अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने का काम करें. मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मोतीलाल मुर्मू, उपाध्यक्ष मालती हंसदा, सलोदी मुर्मू, सोनिया हेम्ब्रम, लीलावती हेंब्रम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >