मलेरिया से बचाव के लिए आज से चलेगा अभियान : मनोज पांडे

सारवां-सोनारायठाड़ी के ग्रामीणों की जागरूकता से मलेरिया पर काबू

सारवां. प्रखंड क्षेत्र स्थित सीएचसी में शुक्रवार को डॉ जगजीवन मुर्मू की देखरेख में 25 अप्रैल से चलने वाले विश्व मलेरिया दिवस की सफलता लेकर समीक्षा बैठक की गयी. इस दौरान स्कूलों में 25 अप्रैल को रैली निकालने के साथ सभी के सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. इस संबंध में मलेरिया निरीक्षक मनोज पांडे ने बताया कि वर्ष 2025 में मलेरिया के चार पॉजिटिव मरीज मिले, जो दिल्ली, मुंबई, गुजरात आदि से मलेरिया बीमारी लेकर घर पहुंचे हैं. कहा कि दोनों प्रखंडों में मलेरिया पर जीत पाने में सारवां और सोनारायठाढ़ी के ग्रामीणों में जागरूकता के साथ सरकार की ओर से सघन अभियान, एनडीए कार्यक्रम, नाइट ब्लड सर्वे का परिणाम है. जिसमें स्वास्थ्य कर्मियों के साथ एमपीडब्ल्यू के द्वारा अहम भूमिका निभायी गयी है. मौके पर उदय नारायण झा,अंकित भारद्वाज, सर्वेश्वर सिंह, निरंजन कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >