सारठ में धूमधाम से हुई मां गंधेश्वरी की पूजा

बाभनडीहा गांव में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आयोजित

सारठ बाजार. प्रखंड क्षेत्र की बगड़बरा पंचायत के बामनडीहा गांव में गंध वणिक समाज की ओर से तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया. ग्रामीणों ने सोमवार को विधि-विधान के साथ कुलदेवी गंधेश्वरी माता की पूजा-अर्चना की. इसको लेकर गंधेश्वरी मंदिर को आकर्षक तरीके से सजाया गया. वहीं, पूजा को लेकर गंध वणिक समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा गया. ग्रामीणों ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान को लेकर पूजा पाठ, यज्ञ, हवन, भजन कीर्तन का आयोजन किया जायेगा. मौके पर मुखिया अशोक मंडल, तापस नंदन, जय कुमार कर, राहुल बल, जीत कुमार नंदन, सौरभ कुमार नंदन, रखल चंद, सुरेश चंद, धीरेन कर, गणेश कर, शीतल कर आदि मौजूद थे. बाभनडीहा गांव में तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान आयोजित

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAMAKANT MISHRA

RAMAKANT MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >