मधुपुर. प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में तीन दिवसीय समर कैंप मंगलवार से आरंभ हुआ. समर कैंप के माध्यम से बच्चों के बीच विभिन्न गतिविधियां कराया गया. इसके तहत शहर के अब्दुल अजीज रोड स्थित पीएमश्री तिलक विद्यालय परिसर में बच्चों के बीच समर कैंप आयोजित किया गया. जहां कैंप का आकर्षण बिंदु जुंबा रहा. प्रशिक्षकों ने बच्चों को छोटी समस्याओं के समाधान के लिए जानकारी दी. वहीं नये आविष्कार करने के लिए प्रेरित किया. साथ ही बच्चों के बीच चित्रकला प्रतियोगिता, योग, रंगोली आदि प्रतियोगिता कराया गया. बच्चों ने जीवन को सार्थक बनाने के लिए बहुत प्यार व जोश के साथ अपनी बातों को रखा. कैंप में बच्चों ने अभिनय गीत, क्राफ्ट कार्य, पीपीटी बनाना, आनंददायी खेलों के माध्यम से नेतृत्व, अनुशासन, टीम वर्क, रचनात्मक सोच, सहयोग भाव, प्रबंधन जैसे गुणों को जाना. मौके पर प्रधानाध्यापिका सुनीता कुमारी, अशोक कुमार भगत, संजय प्रसाद, पंकज यादव, फरहान खान समेत दर्जनों बच्चे मौजूद थे.
समर कैंप में बच्चों ने सीखे जीवन कौशल के गुर
पीएमश्री तिलक विद्यालय में रचनात्मक गतिविधियों का उत्सव, समर कैंप बना आकर्षण केंद्र
