दूसरे दिन भी हुई देवघर में झामुमो नेता के ठिकाने पर छापेमारी, मांगा गया पुराने कारोबार का हिसाब

दो दिनों में अलग-अलग जमीन कारोबारियों के ठिकानों की छापेमारी में आयकर विभाग को देवघर में नन-सेलेबुल जमीन की दान पत्र के जरिये खरीद-बिक्री से जमा की गयी अकूत संपत्ति की जानकारी मिली है.

देवघर, खिजुरिया स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता नंदकिशोर दास के घर भी दूसरे दिन आयकर अधिकारियों की छानबीन होती रही. इस दौरान नंदकिशोर के घर व ऑफिस से मिली नन सेलेबुल जमीन के दान पत्र डीड से संबंधित पूछताछ की गयी. नंदकिशोर के घर से अधिकांश दान पत्र का डीड खिजुरिया मौजा का मिला है. आयकर टीम नन सेलेबुल जमीन की खरीद-बिक्री सहित स्क्वयार फीट के अनुसार जमीन की दर व प्राप्त आय की जानकारी जुटायी. जांच टीम ने नंदकिशोर से उनके पुराने कारोबार का भी हिसाब मांगा, लेकिन वे संतुष्टिपूर्ण जवाब नहीं दे पाये. आयकर की टीम ने नंदकिशोर दास सहित उनके परिजनों के बैंक खाते का डिटेल्स भी लिया है. इस दौरान खिजुरिया मौजा की कुल नन सेलेबुल जमीन का ब्यौरा भी टीम ने लिया है.


नन -सेलेबुल जमीन के कारोबारियों के पास अकूत संपत्ति की मिली जानकारी

दो दिनों में अलग-अलग जमीन कारोबारियों के ठिकानों की छापेमारी में आयकर विभाग को देवघर में नन-सेलेबुल जमीन की दान पत्र के जरिये खरीद-बिक्री से जमा की गयी अकूत संपत्ति की जानकारी मिली है. अलग-अलग जमीन कारोबारियों के घर पर छापेमारी में देवघर अंचल के कुंडा, बरमोरिया, बाघमारी, ठाढ़ीदुलमपुर, कटिया आदि मौजा इलाके में दान पत्र के जरिये खरीदी गयी नन-सेलेबुल जमीन की डीड की कॉपी भी मिली है. मोहनपुर अंचल के रामपुर, बांधा, बैजनाथपुर, गौरा, जरुआडीह, हरिलाजोड़ी, पुनसिया, बलसरा, चिरूडीह समेत बरमोरिया, बाघमारी, कुंडा व ठाढ़ीदुलमपुर इलाके की नन सेलेबुल जमीन के कारोबारी भी आयकर विभाग के रडार पर आ सकते हैं. आयकर टीम नन-सेलेबुल जमीन के कारोबार से संपत्ति अर्जित करने वालों का साक्ष्य जुटाने में लगी है.

Also Read: देवघर : समय पर नहीं पूरा हुआ तालाब का काम, अब अधिकारी कर रहे हैं खानापूर्ति

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >