कार के बाइक में मारी टक्कर, चालक गंभीर

जसीडीह के रोहिणी बाइपास रोड पर जनकपुर मोड़ के पास सोमवार की शाम को कार ने बाइक में टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक सवार थाना क्षेत्र के चित्तोलोढ़िया गांव निवासी शिव कुमार मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये.

प्रतिनिधि, जसीडीह :

थाना क्षेत्र के रोहिणी बाइपास रोड पर जनकपुर मोड़ के पास सोमवार की शाम को कार ने बाइक में टक्कर मार दी. इस घटना में बाइक सवार थाना क्षेत्र के चित्तोलोढ़िया गांव निवासी शिव कुमार मंडल गंभीर रूप से घायल हो गये. उन्हें स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया है. घटना के दौरान कार का नंबर प्लेट सड़क पर गिर गया, जिस पर जेएच 05डीके 5196 अंकित था. वहीं चालक कार लेकर फरार हो गया. मिली जानकारी के अनुसार, घायल व्यक्ति क्षेत्र में मजदूरी का काम करता है, जो सोमवार की शाम को काम कर अपनी बाइक हीरो स्पलेंडर प्लस (जेएच 15 जेड 3759) से घर जा रहा था. इसी क्रम में उक्त स्थान देवघर से तेज व लापरवाही गति से आ रही कार ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. घटना में बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी है. इसकी सूचना मिलने पर एसआइ राजेंद्र सिंकू जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच की. पुलिस बाइक को जब्त कर थाना ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >