पुलिस ने मवेशी तस्करी का भंडाफोड़, 19 मवेशी के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

मधुपुर: बुढ़ैई पुलिस ने मवेशी तस्करी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़

मधुपुर. बुढ़ैई पुलिस ने मवेशी तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने गश्ती के दौरान गिरिडीह- मधुपुर एनएच 144ए पर भिरखीबाद मोड़ के निकट स्थित पेट्रोल पंप के पास से एक छोटे ट्रक में भरकर ले जा रहे मवेशी को पकड़ा है. ट्रक को रोककर दस्तावेजों की मांग की गयी. वाहन की जांच करने पर उस पर सवार तीन लोग कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया. पुलिस ने जब ट्रक की जांच की तो उस पर कुल 19 छोटे-बड़े मवेशी थे. पकड़े गये तीन व्यक्ति बिहार के जमुई और झारखंड के धनबाद के आसपास के रहने वाले बताया जाता है. वाहन से जब्त 11 भैंस, 6 कडरू, एक गाय और एक बछड़ा को बहुत ही क्रूर तरीके से ठूंस-ठूंस कर वाहन पर लदा गया था. भिरखीबाद के पास पकड़े गये लोगों की पहचान बिहार के जमुई निवासी 25 वर्षीय पंकज कुमार यादव, 42 वर्षीय राजकुमार यादव और धनबाद जिला के 22 वर्षीय राहुल कुमार के रूप में किया गया है. बुढ़ैई पुलिस ने सभी मवेशी को वाहन से उतार कर चारा और पानी मुहैया कराया. कई मवेशी बीमार बताया जाता है. पूछताछ में पता चला कि सभी मवेशियों को बिहार से तस्करी कर बंगाल ले जाया जा रहा था. पकड़े गये सभी आरोपियों को पुलिस ने मेडिकल जांच के उपरांत न्यायालय में पेश किया. वहीं, न्यायालय के निर्देश पर सभी को जेल भेज दिया गया है. साथ ही पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >