भाजयुुमो ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर दी जीत की बधाई

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल की जीत की खुशी पर बांटा झालमुड़ी

मधुपुर. शहर के भगत सिंह चौक पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल, असम व पुडुचुरी में भाजपा की प्रचंड जीत पर आतिशबाजी करते हुए झालमुड़ी का वितरण किया. कार्यकर्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत जनता का एक करारा जवाब है. बंगाल की जनता राज्य सरकार से त्रस्त थी. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर जीत की बधाई दी. मौके पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष विक्की भारद्वाज, सुदामा यादव, अमिताभ गुप्ता, पिंटू चौधरी, सुचिता घोष, विजय चौधरी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >