बीजेपी ने धरना-प्रदर्शन कर राज्य सरकार को हर मोर्चे पर बताया विफल

प्रखंड क्षेत्र के आमबगान में गुरुवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया. नेताओं ने सरकार पर किसानों से वादाखिलाफी की बात कही.

मारगोमुंडा . प्रखंड क्षेत्र के आमबगान में गुरुवार को भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज गुप्ता की अध्यक्षता में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी मुख्य रूप से मौजूद थे. विरोध प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. मौके पर जिलाध्यक्ष ने राज्य की वर्तमान झामुमो-कांग्रेस गठबंधन सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुये कहा कि चुनाव के वक्त राजनीतिक लाभ के लिए किसानों से बड़े-बड़े वायदे किये गये थे. लेकिन सत्ता में आने के बाद यह सरकार उन वादों को पूरी तरह भुला चुकी है. कहा कि सरकार की गलत और किसान-विरोधी नीतियों के कारण आज राज्य का अन्नदाता बेहाल और परेशान है. कहा कि अगर राज्य सरकार ने किसान से किये वायदों पूरा करे नहीं, तो आने वाले दिनों में भाजपा आंदोलन तेज करने को बाध्य होगी. भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम एक मांग पत्र बीडीओ को सौंपा. वहीं हाल के दिनों में हुई ओलावृष्टि और अन्य प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों की फसलों का उचित मुआवजा देने की मांग की. मौके पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

Deoghar News : कचरा प्रबंधन को लेकर बेहतर प्लान बनायें, लापरवाही बर्दाश्त नहीं : डीसी

पिता की हत्या मामले में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी पुत्र को भेजा गया जेलफोटो – पुलिस हिरासत में आरोपीप्रतिनिधि चितरा: थाना क्षेत्र की सिमला पंचायत स्थित माझीडीह गांव में वृद्ध मुलिन हेंब्रम की पिटाई कर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है. मृतक के बड़े पुत्र श्रीजल हेंब्रम के लिखित आवेदन के आधार पर बुधवार देर शाम चितरा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गईवहीं आरोपी पुत्र लखीराम हेंब्रम को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.दर्ज प्राथमिकी में श्रीजल हेंब्रम ने बताया कि उनका भाई लखीराम हेंब्रम सनकी स्वभाव का है तथा अक्सर घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद और मारपीट करता रहता था. घटना के दिन उसने अपने पिता मुलिन हेंब्रम से रुपये की मांग की थी। पिता द्वारा पैसे देने से मना करने पर वह गुस्से में आ गया और उनके साथ बेरहमी से मारपीट करने लगा। गंभीर रूप से घायल वृद्ध को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.पुलिस मामले की की जांच में जुटी हुई है.

देवघर में बंगाल के युवक ने लगायी फांसी, बहन के किराये के कमरे में मिला शव

घरेलू विवाद को लेकर दो भाई में मारपीट, मामला दर्ज

यह भी पढ़ें >