अबीर-गुलाल और बैंड-बाजे के साथ भाजपा की जीत का मनाया जश्न

भाजपा नगर इकाई पश्चिम बंगाल में जीत को लेकर मनाया जश्न

मधुपुर. कुछ रोचक शीर्षक दे भाजपा नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की प्रचंड जीत की खुशी में शहर के गांधी चौक पर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकाल कर बैंड बाजे के साथ नाच गाकर एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाया. कार्यकर्ताओं ने जीत की खुशी में मिठाई और झालमुड़ी बांटा. इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सचिन रवानी ने कहा कि बंगाल की जनता ने भारतीय जनता पार्टी को प्रचंड बहुमत देकर तृणमूल सरकार को उखाड़ फेंका है. मौके पर भाजपा नगर अध्यक्ष रवि रवानी, संजय यादव, पप्पू यादव, अवध भैया, गोपाल मोदी, विनय वर्मा, विनोद गोंड, विक्की सिंह, मालती सिन्हा, विक्की भारद्वाज, सुनीता जायसवाल, विजय चौधरी, संजय मिश्रा, शैलेंद्र गौतम, प्रमोद विद्यार्थी, प्रकाश गुप्ता, बिट्टू गुप्ता, सुदामा यादव, रंजीत झा, धीरज अक्षय, प्रियंका मोंटी, सपना विश्वकर्मा समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. हाइलार्ट्स : बंगाल, असम और पुडुचेरी में जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्सव प्रचंड बहुमत पर भाजपा का विजय उत्सव, शहर में निकला भव्य जुलूस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >