छुम छुम छनानन बाजे, मैया पांव पैंजनिया…भजन पर झूमे श्रोता

मधुपुर के पवन पुत्र धाम मंदिर में भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित

मधुपुर. शहर के कुंडू बंगला स्थित नवनिर्मित श्री पवन पुत्र धाम मंदिर प्रांगण में भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर भजन गायक शैलेंद्र गौतम ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किया. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से किया गया. उन्होंने हे वक्रतुण्ड तुम आ जाओ…, हे पवन पुत्र हनुमान तू करता है जग कल्याण…, गजानन आ जाओ तुम्हें पुकारे आ जाओ…., छम्म छम्म नाचे वीर हनुमाना, कहते हैं इन्हें राम का दीवाना….. आदि भजनों की प्रस्तुति दी. बंगाल की गायिका रानी राज ने छुम छुम छनानन बाजे मैया पांव पैंजानिया…, प्रश्न है मेरा कुछ तुमसे भक्तगण… व देवघर से आये भजन गायक बबलू पंडित ने पटवार हो रघुवर का….,सजा दो घर को गुलशन सा…सहित एक से बढ़कर एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति देखकर हनुमान भक्तों को खूब झुमाया. वहीं, भक्ति भजन के रिकार्डिंग गीत पर स्गिन्धा यादव मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी. कार्यक्रम को सफल बनाने में पूजा समिति के सदस्य लगे हुए थे. हाइलार्ट्स : मधुपुर के पवन पुत्र धाम मंदिर में भजन संध्या कार्यक्रम आयोजित

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >