सारवां. प्रखंड क्षेत्र के भैयाडीह काली मंदिर में श्रीश्री 108 हरिनाम संकीर्तन सह अखंड अष्टयाम के आयोजन को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा धूमधाम और बाजे-गाजे के साथ निकाली गयी. इस धार्मिक आयोजन का नेतृत्व पंडित भैरवानंद पत्रलेख ने किया, जबकि यजमान के रूप में बंगाली राउत और सिया देवी ने मुख्य भूमिका निभायी. कलश यात्रा में धर्म ध्वजा लहराते हुए पूर्व कृषि मंत्री बादल पत्रलेख भी शामिल हुए. इस दौरान सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर कलश लेकर विभिन्न गांवों की परिक्रमा की और अजय नदी तट तक पहुंचीं. वहां वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ कलश का पूजन किया गया तथा संकल्प लेकर जल भरा गया. इसके बाद महिलाएं कलश को माथे पर रखकर पुनः भैयाडीह काली मंदिर प्रांगण लौटीं, जहां अष्टयाम वेदी के चारों ओर कलशों को विधिवत सजाया गया. कार्यक्रम के तहत पंडित द्वारा अधिवास संस्कार संपन्न कराया गया और इसी के साथ अष्टयाम का शुभारंभ हुआ।इस अवसर पर पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं. कार्यक्रम का संचालन दयानंद राउत, संदीप राउत, सुरेश राउत, ललन राउत, दीपक झा, पिंटू राउत, मुन्ना राव, विवेक राउत और सरजू राउत ने किया. इस अवसर पर विभिन्न टोलों से बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया.
सारवां: कलश यात्रा के साथ हरिनाम संकीर्तन आरंभ
भैयाडीह काली मंदिर में अष्टयाम आयोजित
