अस्पताल की साफ-सफाई पर दें ध्यान : बीडीओ

बीडीओ का औचक निरीक्षण: सीएचसी की व्यवस्थाओं की परखी हकीकत, कर्मियों को मिले सख्त निर्देश

सारवां. सोमवार को बीडीओ रजनीश कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ओपीडी कक्ष, कोल्ड चेन रूम तथा अस्पताल में आपातकालीन विद्युत व्यवस्था के लिए लगाए गए इनवर्टर की स्थिति का जायजा लिया. इसके साथ ही गंभीर मरीजों के लिए उपलब्ध ऑक्सीजन व्यवस्था की भी जांच की गयी. बीडीओ ने ऑपरेशन थिएटर और प्रसव कक्ष का भी बारीकी से निरीक्षण किया. इस अवसर पर प्रसव कक्ष में मौजूद एएनएम शारदा कुमारी और नीलम कुमारी से मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ब्रज किशोर सिन्हा से सीएचसी में साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की. साथ ही बीडीओ ने उपस्थित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाये रखने पर जोर दिया. मौके पर अभिषेक कुमार, राजेंद्र मंडल, पिंटू कुमार, दिवाकर सिंह सहित अन्य सीएचसी कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LILANAND JHA

LILANAND JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >