सारवां: राशन कार्डधारियों का कराएं इ-केवाइसी : बीडीओ

सारवां बीडीओ ने ब्लॉक में डीलरों संग की बैठक

सारवां. ब्लॉक में शनिवार को बीडीओ रजनीश कुमार की देखरेख में डीलरों की बैठक हुई. इस दौरान बीडीओ ने कहा कि कार्डधारियों का शत प्रतिशत इ-केवाइसी अपडेट करवाएं. उन्होंने कहा कि जो छह माह से अनाज का उठाव नहीं कर रहे हैं वैसे राशन कार्डधारी का सत्यापन करें. साथ ही सिंगल मेंबर राशन कार्ड धारी का भी सत्यापन कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर सभी राशन कार्डधारी का मोबाइल नंबर राशन कार्ड से जोड़ने का निर्देश दिया गया. साथ ही डीलरों को समय पर गोदाम से अनाज का उठाव करने और निर्धारित समय के अंदर सभी लाभुकों को अनाज वितरण करने का निर्देश दिया. मौके पर प्रभारी एमओ मोईन अंसारी, दिवाकर पांडे, राजीव रंजन सिंह, जयकांत राय, दुर्गा स्वयं सहायता समूह बिचगाढ़ा, रमेश चंद्र ठाकुर, संतोष सेन, देवकी देव्या, अमित पत्र लेख, शांति देव्या, बद्री महतो, मनोरमा देव्या, सुरेश दास, गौरीशंकर राय, पंचमी देवी समेत बड़ी संख्या में डीलर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >