मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र की महुआटांड़ पंचायत में बुधवार को बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने ज्ञान केंद्र का उद्घाटन किया. इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि ज्ञान केंद्र खुल जाने से पंचायत के ग्रामीणों के ज्ञान अर्जित करने में सहूलियत होगी. उन्होंने कहा कि उक्त केंद्र में पढ़ाई से संबंधित सारी सुविधाएं उपलब्ध रहेगी. कहा कि लोग ज्ञान केंद्र ज्ञान अर्जित करें. मौके पर मुखिया मनसूर खां, प्रखंड समन्वयक मो सुल्तान, पंचायत सचिव मुरारी मंडल, पंचायत सहायक जितेंद्र कुमार, नवाब अंसारी आदि मौजूद थे. हाइलार्ट्स : बीडीओ ने ज्ञान केंद्र का किया उद्घाटन
ज्ञान केंद्र से ग्रामीणों को मिलेगी सहूलियत : बीडीओ
बीडीओ ने ज्ञान केंद्र का किया उद्घाटन
