डेंगू उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों व छात्राओं को दिलायी शपथ

करौं सीएचसी में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर चला जागरूकता अभियान

करौं. प्रखंड सीएचसी में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय डेंगू दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया. इस अवसर पर चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मी, सहियाओं को डेंगू खत्म करने को लेकर शपथ दिलायी गयी. वहीं पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के छात्राओं व शिक्षकों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों की ओर से डेंगू बीमारी की रोकथाम के लिए रैली निकाल कर जागरूक किया गया. वहीं डेंगू के रोकथाम के लिए कस्तूरबा गांधी आवास विद्यालय की छात्राओं में शपथ दिलायी गयी. इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी डॉ कुमार ने बताया कि डेंगू बहुत ही खतरनाक बीमारी है. इसके रोकथाम के लिए हम सभी को आगे आना होगा. तभी इस बीमारी से निजात मिल सकता है. मौके पर डब्ल्यू कुमार, रत्नेश कुमार सिंह, तारकेश्वर सिंह, अमित कुमार, बासुदेव चौधरी, डीएन मांझी, सूर्य कांत पांडे, मंतोष, शैलेश चंद्र सिंह, उत्तम कुमार, मिथलेश सिंह, मनोरंजन राय, रुकमनी देवी, देवज्योति, जितेंद्र दास, मीरा कुमारी समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >