मधुपुर. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई के तत्वावधान में बुधवार को महाविद्यालय गेट के समक्ष राज्य सरकार द्वारा लागू किये जा रहे क्लस्टर सिस्टम के विरोध में मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया. अभाविप कार्यकर्ताओं व छात्र-छात्राओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्लस्टर सिस्टम लागू होने से क्षेत्र के महाविद्यालयों में अध्ययनरत हजारों छात्र-छात्राओं को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. इस व्यवस्था के कारण छात्रों को दूर-दराज के महाविद्यालयों में जाकर पढ़ाई करनी पड़ेगी, जिससे समय और आर्थिक बोझ दोनों छात्रों पर बढ़ेंगा. इसका असर विशेष रूप से ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों की पढ़ाई पड़ेगा. कहा कि यदि सरकार जल्द से इस छात्र विरोधी निर्णय को वापस नहीं लेती है तो विद्यार्थी परिषद पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी. मौके पर अभाविप के कार्यकारिणी सदस्य सुदामा यादव, आशीष कुमार यादव, दिवाकर कुमार, राहुल मंडल, पीतांबर मरांडी, राज मंडल, सागर रज़ाक, सूरज कुमार, सचिन कुमार, रविशंकर कुमार, प्रिंस यादव, सुमित कुमार, बाबू कुमार, अभिषेक कुमार, आयुष राउत, प्रिंस कुमार, राम कुमार, राहुल भैया, श्रीधर मंडल, शैलेश कुमार, आयुष कुमार, पवन कुमार, लकी कुमार, अमन, शल्टू कुमार, कर्मवीर कुमार, प्रदीप यादव आदि मौजूद थे.
अभाविप कार्यकर्ताओं ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
मधुपुर : मधुपुर कॉलेज गेट पर अभाविप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
