जायरीनों ने चादरपोशी कर मांगी अमन-चैन की दुआ

नबी बख्श रोड स्थित अब्दुल लतीफ शाह बाबा मस्तान के मजार पर 41वां दो दिवसीय उर्स मेला संपन्न

मधुपुर. शहर के नबी बख्श रोड स्थित अब्दुल लतीफ शाह बाबा मस्तान के मजार पर दो दिवसीय 41वां उर्स मेला रविवार को संपन्न हो गया. इस अवसर पर विभिन्न इलाकों से आये जायरीनों ने चादरपोशी कर अपने परिवार की सुख-समृद्धि की दुआ मांगी. मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें लगाई गयी थीं, जहां महिला, पुरुष और बच्चों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया. चादर और सिरनी की कई दुकानें भी आकर्षण का केंद्र रहीं. जायरीनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मजार तक पहुंचने के लिए महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार बनाए गए थे. गर्मी को देखते हुए नगर परिषद द्वारा पानी के टैंकर की भी व्यवस्था की गयी थी. बताया जाता है कि मजार पर बड़ी संख्या में लोग चादरपोशी के लिए पहुंचते हैं, जिन लोगों की मन्नतें पूरी होती हैं, वे गाजे-बाजे के साथ चादरपोशी करते हैं. आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि मेले के सफल आयोजन में सभी लोगों का सहयोग रहा. साथ ही मजार को सुंदर और आकर्षक बनाए रखने में भी स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी. मौके पर समिति के सचिव एवं वार्ड पार्षद रशीद खान सहित नौशाद आलम, शाहिद हुसैन, मो. इरफान, रामप्रवेश दास, बासुदेव दास, मो. अजीज, हारिस हसन, खुर्शीद आलम, मो. अख्तर, मो. माजिद उर्फ मोनू, मो मुमताज अहमद, मो समीर आलम, दीपक दास, मुशर्रफ हुसैन, इश्हाक, लड्डन, अहमद रजा, इरफान अंसारी, मो रमजान, मो गुजरात, मो कमाल, मो इरशाद, मो. जाफर, एस आलम, इरफान आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >