मधुपुर में फंदे से लटका मिला महिला शव, पति समेत ससुरालवालों से पूछताछ

नीमतल्ला भेड़वा स्थित ससुराल में रहस्यमय परिस्थिति में शिवानी कुमारी (22) का शव दुपट्टे से लटकता हुआ मिला. पुलिस मृतका के पति समेत ससुराल वालों से भी पूछताछ कर रही है.

मधुपुर.

नीमतल्ला भेड़वा स्थित ससुराल में रहस्यमय परिस्थिति में शिवानी कुमारी (22) का शव दुपट्टे से लटकता हुआ मिला. बताया जाता है कि गिरिडीह जिले के मोहनपुर के अर्जुन स्वर्णकार की पुत्री शिवानी की शादी पिछले 19 अप्रैल को नीमतल्ला भेडवा निवासी कुमार वर्मा से हुई थी. शनिवार की दोपहर को शिवानी जब काफी देर तक अपने कमरे से नहीं निकली तो लोग उसे बुलाने गये. इस बीच दरवाजा बंद मिलने पर आसपास के लोगों के सहयोग से कमरे का दरवाजा तोड़ा. लोगों ने देखा कि छत में लगे एसबेस्टस के पाइप से वह लटक रही थी. दुपट्टे को काटकर ससुराल वालों ने आनन फानन में उसे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना पर लडकी के मायके वाले भी गिरिडीह से मधुपुर पहुंच गये हैं. इधर पुलिस ने एक सुसाइडल नोट भी बरामद किया है, जिसमें लिखा गया है कि जिंदगी से तंग आकर वह आत्महत्या कर रही है. इसमें ससुराल या मायके पक्ष का कोई दोष नहीं है. पुलिस मृतका के मायके वालों के बयान का इंतजार कर रही है. बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस उस अनुसार कार्रवाई करेगी. पुलिस लड़की के पति समेत ससुराल वालों से भी पूछताछ कर रही है.

————————————————–

* ढाई महीने पहले ही हुई थी शादी, पुलिस को मिला सुसाइडल नोट

* पति समेत ससुरालवालों से की जा रही है पूछताछ

* मायके वालों के बयान के आधार पर पुलिस करेगी कार्रवाईB

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >