मधुपुर. प्रखंड के सलैया स्थित मधुस्थली शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान परिसर में मंगलवार को फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर छात्र-छात्राओं ने जागरुकता अभियान चलाया. संस्थान के प्रशिक्षु छात्रों व प्राध्यापकों ने रैली निकाल कर फाइलेरिया से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक किया. साथ ही 10 फरवरी से राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा चलाये जा रहे दवा सेवन अभियान को सफल सफल बनाने संदेश दिया. अभियान में सभी को दवा की खुराक लेने की अपील किया. कार्यक्रम संस्थान की प्राचार्या डॉ जॉली सिन्हा के निर्देश पर संस्थान के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सफलतापूर्वक संपन्न किया गया.
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए चलाया जागरुकता अभियान
मधुपुर के सलैया में निकाली गयी रैली
