संघ की जनगोष्ठी में संगठन, सेवा और राष्ट्र निर्माण पर जोर

मधुपुर में आरएसएस के शताब्दी वर्ष पर समारोह का किया गया आयोजन

मधुपुर. शहर के कुंडू बंगला रोड स्थित संघ कार्यालय सभागार में रविवार शाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रमुख जन गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रांत सह कार्यवाह प्रमोद कुमार मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मुख्य अतिथि डॉ देवानंद प्रकाश एवं नगर संघ चालक ब्रह्मदेव मंडल की गरिमामयी उपस्थिति रही. कार्यक्रम का विषय प्रवेश भोला पटेल ने कराया. मुख्य वक्ता प्रमोद कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने स्थापना काल से ही राष्ट्र निर्माण के कार्य में निरंतर सक्रिय रहा है. उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष संघ के कार्यों के विस्तार, समाज के सभी वर्गों को जोड़ने तथा राष्ट्र के प्रति समर्पण भाव को सुदृढ़ करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है. संघ का मूल उद्देश्य समाज में संगठन, संस्कार और सेवा के भाव को जागृत करना है, जिससे एक सशक्त, संगठित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव हो सके. उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे राष्ट्रहित में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए समाज को सशक्त बनाने में योगदान दें. साहित्यकार डॉ उत्तम पीयूष ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संघ का शताब्दी वर्ष केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज को जागरूक, संगठित और संस्कारित करने का ऐतिहासिक अवसर है. कार्यक्रम में डॉ उत्तम शुक्ला, प्राचार्य मदन मोहन मिश्रा, प्राचार्य जय प्रकाश सिंह और पूर्व प्रमुख सुबल सिंह ने भी अपने विचार रखे. गोष्ठी में विभिन्न वर्गों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें डॉक्टर, शिक्षक, साहित्यकार, पत्रकार, अधिवक्ता, अभियंता और व्यापारी प्रमुख थे. साथ ही नगर कार्यकारिणी, जिला और विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे. अतिथि परिचय एवं मंच संचालन नगर कार्यवाह मुकेश कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन जिला बौद्धिक प्रमुख मनोज सिंह ने दिया.अंत में शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >