मधुपुर ऑयडल ऑडिशन में प्रतिभाओं ने बांधा समां

मधुपुर में गूंजा सुरों की जंग

मधुपुर. शहर के कॉलेज रोड स्थित एक निजी संस्थान में रविवार को मधुपुर म्यूजिक लवर्स ग्रुप के तत्वावधान में गायन प्रतियोगिता मधुपुर ऑयडल के लिए ऑडिशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र से पहुंचे प्रतिभागियों ने अपने सुरों का जादू बिखेरते हुए उपस्थित लोगों का मन मोह लिया. ऑडिशन में निर्णायक की भूमिका चंदन गुप्ता, मो साजिद एवं सुरजीत मंडल ने निभायी. प्रतिभागियों ने बॉलीवुड गीत, लोकगीत और सूफी गीत प्रस्तुत कर अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन किया. ऑडिशन में भाग लेने वालों में मनोज डालमिया, फैयाज अहमद, कौशल किशोर, जयप्रकाश रवानी, प्रिया दास, वैष्णवी कुमारी, गायत्री कुमारी, अहमद रजा, मो फैजल, प्रेम रंजन, मो. साकिब खान, मो फुरकान, आलम अंसारी, संजय पंडित एवं आलोक लक्ष्मीरामका प्रमुख रूप से शामिल रहे. मधुपुर म्यूजिक लवर्स ग्रुप द्वारा नयी प्रतिभाओं को मंच देने और उन्हें आगे बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे हैं. आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता के आगामी चरणों में चयनित प्रतिभागियों को अपनी कला प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा. मौके पर क्लब के अनिल राव, संजय सिंह, चंदन गुप्ता, संतोष कुमार, नसीम हुसैन, मो तारिक, किशोर झा, संजय कुमार झा, प्रदीप झा, मनोज डालमिया, फैयाज अहमद, बबलू कुमार, संजय पंडित समेत अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >