Deoghar news : बाइक से घर लौट रहा था युवक, कार सवार चार बदमाशों ने की 58 हजार कैश, मोबाइल की छिनतई

मधुपुर थाना के नया बाजार निवासी मोहम्मद रियाज (28 वर्ष) ने सारवां थाना में आवेदन देकर 130000 की छिनतई का मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

सारवां. मधुपुर थाना के नया बाजार निवासी मोहम्मद रियाज (28 वर्ष) ने सारवां थाना में आवेदन देकर 130000 की छिनतई का मामला दर्ज कराया है. दिये गये आवेदन में कहा कि वह विगत 31 जनवरी को दुमका के हंसडीहा से अपनी बाइक संख्या (जेएच 15 एम 6091) से अपने घर मधुपुर नया बाजार आ रहा था, जैसे ही सारवां थाना के सरपता रोशन के बीच पहुंचा. उसी समय मारुति की फ्रंक सफेद कार पर चार बदमाशों ने रास्ता रोक लिया और बाइक के सामने कार लगाने के बाद उतरे और लैपटॉप छीनने का प्रयास करने लगे. पीड़ित ने बताया कि विरोध करने पर मारपीट कर उसे घायल कर दिया गया. युवक ने घटना में दो मोबाइल , एक लैपटॉप, पॉकेट से 10000 और बैग, जिसमें आधार कार्ड, एटीएम कार्ड, बाइक के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस की छिनतई कर ली. युवक ने बताया कि घटना के बाद सभी बदमाश एयरपोर्ट वाले रास्ते की ओर भाग गये. बताया कि उसका इलाज अनुमंडल अस्पताल मधुपुर में हो रहा है. इस बीच उसके खाते से 5000 और दूसरे खाते से 43 हजार की निकासी कर ली गयी है. पीड़ित ने कहा कि मोबाइल, लैपटॉप और खातों से निकाली गयी नकदी मिलाकर कुल मिलाकर 130000 की छिनतई कर ली गयी है. पीड़ित ने पु्लिस से घटना में छीने गये सामान को बरामद कर कानूनी कार्रवाई की मांग है. इस संबंध में सारवां पुलिस की ओर से कांड संख्या 1/26 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. ॰मधुपुर नया बाजार निवासी ने कैश समैत 1.30 के सामान की छिनतई का मामला दर्ज कराया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lilanand jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >