सिविल वर्क के लिए 7.80 करोड़

देवघर: सर्व शिक्षा अभियान कार्यक्रम सहित जिले भर में चल रहे मध्याह्न् भोजन कार्यक्रम की समीक्षा शनिवार को जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के प्रशाल में हुई. प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी इंदु भूषण सिंह ने मासिक बैठक की समीक्षा की. जिला शिक्षा अधीक्षक सुधांशु शेखर मेहता ने बताया कि कक्षा एक से पांचवीं एवं कक्षा छह से […]

देवघर: सर्व शिक्षा अभियान कार्यक्रम सहित जिले भर में चल रहे मध्याह्न् भोजन कार्यक्रम की समीक्षा शनिवार को जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के प्रशाल में हुई. प्रभारी शिक्षा पदाधिकारी इंदु भूषण सिंह ने मासिक बैठक की समीक्षा की. जिला शिक्षा अधीक्षक सुधांशु शेखर मेहता ने बताया कि कक्षा एक से पांचवीं एवं कक्षा छह से आठवीं तक के स्कूलों में मध्याह्न् भोजन के लिए पर्याप्त राशि भेज दी गयी है.

बावजूद किसी भी विद्यालय में मध्याह्न् भोजन बंद होने की शिकायत मिलती है तो जवाबदेह लोगों पर सीधे कार्रवाई की जायेगी. जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि जिले भर के स्कूलों में चल रहे सिविल वर्क का काम प्रगति पर है. सिविल वर्क निर्माण के लिए स्कूलों को द्वितीय किस्त की राशि 7.80 करोड़ रुपये भेज दिया गया है. जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है.

तीन अक्तूबर से जिले भर के स्कूलों में कार्यरत प्रबंध समिति के चार-चार सदस्यों को प्रशिक्षण देने का काम चल रहा है. उन्होंने कहा कि किचन शेड निर्माण के लिए 100 से कम, 200 से कम एवं पांच सौ से कम बच्चों वाले स्कूलों में किचन शेड निर्माण के लिए राशि भेजी जानी है. लेकिन, कई जगहों पर छात्रों की संख्या अधिक है तो कई जगहों पर छात्रों की संख्या कम है.

ऐसे में किचन शेड निर्माण के लिए राशि रिलीज करने में मुश्किल हो रही है. उपायुक्त से विचार-विमर्श के बाद चिह्न्ति स्कूलों को किचन शेड निर्माण की राशि भेजी जायेगी. उपायुक्त से मार्गदर्शन प्राप्त होने के बाद चिह्न्ति स्कूलों को किचन शेड निर्माण के लिए राशि निर्गत कर दिया जायेगा. बैठक में एरिया ऑफिसर अनिल चौधरी, एपीओ रोहित कुमार, सतीश मिश्र, डीजीसी आभा मंडल सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >