ट्रांसफॉर्मर चोरी के प्रयास में तीन आरोपित गिरफ्तार

देवघर: नगर पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर चोरी के प्रयास करने वाले तीन आरोपितों को छापेमारी कर धर दबोचा. पुलिस के अनुसार दबोचे गये आरोपितों में जसीडीह थाना क्षेत्र के छोटा मानिकपुर निवासी लाल मोहन दास, लक्ष्मण दास व कारू दास शामिल हैं. तीनों नगर थाना कांड संख्या 622/13 के अप्राथमिक आरोपित हैं. मोबाइल टेकिंग के आधार […]

देवघर: नगर पुलिस ने ट्रांसफॉर्मर चोरी के प्रयास करने वाले तीन आरोपितों को छापेमारी कर धर दबोचा. पुलिस के अनुसार दबोचे गये आरोपितों में जसीडीह थाना क्षेत्र के छोटा मानिकपुर निवासी लाल मोहन दास, लक्ष्मण दास व कारू दास शामिल हैं. तीनों नगर थाना कांड संख्या 622/13 के अप्राथमिक आरोपित हैं.

मोबाइल टेकिंग के आधार पर पुलिस ने इन आरोपितों को दबोचा है. जानकारी हो कि बिजली विभाग के सहायक अभियंता दिलीप कुमार मार्डी ने बिजली ट्रांसफॉर्मर चोरी के प्रयास से संबंधित मामला नगर थाना कांड संख्या 622/13 भादवि की धारा 379, 511 के तहत अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज कराया था. मामले में कहा गया था कि महेशमारा, खरवारी के ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि रात्रि में चोरों ने 63 केवीए के ट्रांसफॉर्मर चोरी का प्रयास किया था.

इस क्रम में चोरों ने एंगल खोल लिया था. घटनास्थल से टेंसर पत्ती, मोबाइल भी बरामद हुआ था. उसी मोबाइल के आधार पर पुलिस ने आरोपितों को पकड़ा. इन आरोपितों को पुलिस शुक्रवार को कोर्ट में पेश करायेगी. कोर्ट के निर्देश पर आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >