बीबीए के छात्र कृष्ण मुरारी ने की खुदकुशी

देवघर: बुधवार को देर शाम सुभाष चौक के समीप रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. युवक का नाम कृष्ण मुरारी उर्फ छोटू (22) पिता शरतचंद्र तिवारी है. आनन-फानन में परिजनों ने छोटू को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां ऑन डयूटी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस बीच अस्पताल प्रबंधन […]

देवघर: बुधवार को देर शाम सुभाष चौक के समीप रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. युवक का नाम कृष्ण मुरारी उर्फ छोटू (22) पिता शरतचंद्र तिवारी है.

आनन-फानन में परिजनों ने छोटू को उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया. जहां ऑन डयूटी चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस बीच अस्पताल प्रबंधन से सूचना पाते ही नगर थाना की पुलिस वहां पहुंची व मामले की छानबीन के सिलसिले में परिजनों से पूछताछ की. पिता शरतचंद्र ने बताया कि पढ़ाई के क्रम में कम अंक आना बेटे के लिए काल का शबब बना.

परिजनों ने बताया
घटना के संदर्भ में परिजनों ने बताया कि छोटू बीबीए के पहले इयर का छात्र था. कोलकाता स्थित एनएसएचएम में बीबीए की पढ़ाई कर रहा था. पिछले दो माह पहले ही उसका दाखिला कराया गया था. दशहरा की छुट्टी पर वह देवघर अपने घर आया हुआ था. कुछ दिनों में वह कोलकाता जाने वाला था. पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >