घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

देवघर: ट्रक के धक्के से घायल 22 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान कुंडा स्थित एक निजी क्लिनिक में मौत हो गयी. नगर पुलिस ने बिहार अंतर्गत जमुई जिले के सोन्हो थाना क्षेत्र के घुटवे निवासी सुधाकर कुमार सिंह के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया. घटना को लेकर […]

देवघर: ट्रक के धक्के से घायल 22 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान कुंडा स्थित एक निजी क्लिनिक में मौत हो गयी. नगर पुलिस ने बिहार अंतर्गत जमुई जिले के सोन्हो थाना क्षेत्र के घुटवे निवासी सुधाकर कुमार सिंह के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिये सदर अस्पताल भेज दिया गया. घटना को लेकर सुधाकर के भाई प्रभाकर सिंह के बयान पर नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

मामले में ट्रक (संख्या बीआइए 7985) के चालक को आरोपित बनाया गया है. इस संबंध में नगर थाना कांड संख्या 641/13 दर्ज कराया गया है. जिक्र है कि आभूषण दुकान में काम करने वाला सुधाकर सोमवार की दोपहर में दुकान मालिक का खाना लाने उनके आवास बाजला चौक के समीप जा रहा था.

उसी वक्त बाईपास रोड पर उक्त ट्रक ने पीछे से सुधाकर की साइकिल में धक्का मार दिया था. गंभीर हालत में सुधाकर को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिये सदर अस्पताल में भरती कराया गया था. यहां से उसे बेहतर इलाज के लिये रेफर करने के बाद कुंडा के प्राइवेट क्लिनिक में भरती कराया गया. बाद में पता चला कि चालक ट्रक को पुरनदाहा पुल के समीप छोड़ कर फरार हो गया है. नगर पुलिस ने उक्त ट्रक को जब्त कर थाना लाया. पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >