एसपी से ही उलझा युवक, हिरासत में

देवघर: इन दिनों शहर में विधि-व्यवस्था में कमी दिख रही है. पुलिसिंग का अभाव है. शाम ढलने के बाद मनचले, उचक्के तो मंडराते ही हैं. वहीं दिनदहाड़े बाइक चोर घटना को अंजाम देते हैं. अधिकांश बाइक चोरी पुलिस कार्यालय के सामने एसबीआइ साधना भवन मुख्य शाखा के पास से हुई है. इसके अलावे पुलिस कार्यालय […]

देवघर: इन दिनों शहर में विधि-व्यवस्था में कमी दिख रही है. पुलिसिंग का अभाव है. शाम ढलने के बाद मनचले, उचक्के तो मंडराते ही हैं. वहीं दिनदहाड़े बाइक चोर घटना को अंजाम देते हैं. अधिकांश बाइक चोरी पुलिस कार्यालय के सामने एसबीआइ साधना भवन मुख्य शाखा के पास से हुई है. इसके अलावे पुलिस कार्यालय के पीछे कोर्ट परिसर में भी चोर बाइक उड़ाते हैं.

बढ़ी है छेड़खानी की घटनाएं
हाल के दिनों में शहर में दिनदहाड़े छेड़खानी जैसी घटनाएं भी हो रही है. पिछले सप्ताह बाजला चौक के समीप छात्र सह कोचिंग शिक्षिका को जबरन हाथ पकड़ कर आरोपित ने बाइक पर बैठाने का प्रयास किया. इतना ही नहीं विरोध जताने पर पीड़िता की गाल पर उसने थप्पड़ भी जड़ा. इसके पूर्व झौसागढ़ी अंतर्गत दुखी साह लेन में एक युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया.

विरोध करने पर पीड़िता की गाल पर ब्लेड मार दिया. दोनों घटना में नगर थाने में मामला दर्ज कराया गया. दोनों कांड के आरोपित जेल भी गये. शहर में गड़बड़ पुलिसिंग का प्रमाण इससे भी मिल सकता है कि मंगलवार को बीच सड़क से बाइक हटाने के एक मामले में युवक एसपी से उलझ गया और देखने वालों का मजमा लग गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >