देवघर : गौरीपुर पंचायत में झारखंड असंगठित दैनिक मजदूर संघ के तत्वावधान में बैठक हुई. बैठक संघ के महासचिव संजय मंडल की अध्यक्षता में हुई. इसमें मजदूरों ने मजदूरी नहीं मिलने की बात कहीं.
साथ ही पंचायत में एक भी सिंचाई कूप का काम नहीं हुआ है. मौके पर संजय मंडल ने कहा कि मनरेगा में भारी गड़बड़ी है. इसकी जांच की मांग की है. इस दौरान कहा कि मजदूरों का समय पर भुगतान नहीं होगा तो आंदोलन किया जायेगा. वहीं 20 सितंबर को मजदूर उपायुक्त कार्यालय के समक्ष अपनी मांगो को लेकर धरना देने का मन बनाया है. मौके पर सुभाष मंडल, नवल किशोर मंडल, खूम लाल यादव व सैकड़ों की संख्या में मजदूर उपस्थित थे.
