देवघर : बिना मेहनत के कोई सफल नहीं होता. इस बात को जीवन का सिद्धांत बनाकर लगातार प्रयास करते हुए आज देवघर पीएचइडी सर्किल के अधीक्षण अभियंता के पद पर सदानंद मंडल कार्यरत हैं.
अपनी इस सफलता का सारा श्रेय वो अपने माता–पिता व गुरूजन को देते हैं. मूल रूप से कटिहार जिले के रहने वाले श्री मंडल अपनी प्रारंम्भिक शिक्षा –दीक्षा पीरपैंती(बिहार) के खवासपुर से ग्रहण की है. मैट्रिक तक की पढ़ाई पूरी करने के बाद पटना साइंस कॉलेज से इंटर व वर्ष 1987 में बिहार कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, पटना से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की.
वर्ष 1989 में पीएचइडी विभाग से जुड़े. संयोगवश पहली पोस्टिंग पटना में ही हुई. उसके बाद दुमका, सहरसा, देवघर, सिमडेगा. रांची, साहिबगंज और फिर अधीक्षण अभियंता के रूप में देवघर आ गये. छात्रों को संदेश देते हुए कहते हैं मेहनत से पीछे न हटें. सच्च मेहनत इंसान को जरुर सफल बनाता है. किताबें पढ़ने में रूचि थोड़ी कम है. हां समाचार पत्र–पत्रिकाएं पढ़ना अच्छा लगता है. मगर खेल में विशेषकर क्रि केट में खासी रूचि रहने के कारण खिलाड़ियों के आकंड़े बहुत याद रहते हैं.
