दंडाधिकारी व पुलिस ने हटाया कब्जा

मधुपुर : अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय से आदेश मिलने के बाद दंडाधिकारी व पुलिस बल ने रविवार को शहर के लालगढ स्थित तापस कुमार सील के मकान में कब्जा जमाये भाडेदार को हटाया. बताया जाता है कि रामाशीष प्रसाद नामक व्यक्ति करीब 25 वर्षो से श्री सील के मकान में किरायेदार के रूप में निवास […]

मधुपुर : अनुमंडल पदाधिकारी के न्यायालय से आदेश मिलने के बाद दंडाधिकारी पुलिस बल ने रविवार को शहर के लालगढ स्थित तापस कुमार सील के मकान में कब्जा जमाये भाडेदार को हटाया.

बताया जाता है कि रामाशीष प्रसाद नामक व्यक्ति करीब 25 वर्षो से श्री सील के मकान में किरायेदार के रूप में निवास कर रहा था. इस दौरान मकान मालिक भाड़ेदार के बीच घर खाली कराने को लेकर कई बार विवाद भी हुआ था. इस मामले को लेकर श्री सील अनुमंडल पदाधिकारी मधुपुर के न्यायालय में गये.

न्यायालय से निर्देश मिलने के बाद प्रखंड सांख्यिकी पदधिकारी विमल कुमार राउत दंडाधिकारी के रूप में प्रतिनियुक्त किये गये. जिला से अतिरिक्त बल मंगाकर मकान खाली कराया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >