कानून लोगों की रक्षा के लिए

देवघर: समाज निर्माण की जिम्मेवारी विद्यार्थियों के कंधों पर है. विद्यार्थियों को सामान्य पढ़ाई के साथ कानूनी पहलुओं की जानकारी रखना समय की मांग है. एक छोटी सी गलती का खामियाजा लोगों को जीवन में भुगतना पड़ जाता है. उक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव डीसी मिश्र ने देवघर कॉलेज में आयोजित लीगल […]

देवघर: समाज निर्माण की जिम्मेवारी विद्यार्थियों के कंधों पर है. विद्यार्थियों को सामान्य पढ़ाई के साथ कानूनी पहलुओं की जानकारी रखना समय की मांग है. एक छोटी सी गलती का खामियाजा लोगों को जीवन में भुगतना पड़ जाता है.

उक्त बातें जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव डीसी मिश्र ने देवघर कॉलेज में आयोजित लीगल लिट्रेसी क्लास में कही. इस मौके पर काफी संख्या में कॉलेज के छात्र-छात्रएं उपस्थित थे. श्री मिश्र ने कहा कि भारत का संविधान हर लोगों की रक्षा के लिए बना है. कमजोर वर्ग हों या फिर महिला, सबों को कानून में समान अधिकार दिया गया है.

स्वस्थ समाज के लिए कानून की जानकारी रखें और मुकदमों के झंझट से निजात पायें. कॉलेज के प्रिंसिपल डा सीताराम सिंह ने आगत अतिथियों का स्वागत किया और कहा कि देश निर्माण के लिए विद्यार्थियों को बढ़-चढ़ कर कार्य करना चाहिए. वरीय अधिवक्ता अनिता चौधरी ने महिलाओं को कानून में प्रदत्त शक्तियों तथा डीएलएसए की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया जबकि वरीय अधिवक्ता सुनीता मजूमदार ने महिला अत्याचार विषय पर विस्तार से फोकस किया. कार्यक्रम का संचालन विनोद कुमार सिन्हा ने किया. शिक्षण सत्र खत्म होने के बाद प्रश्नोतरी कार्यक्रम चला, इसमें छात्र-छात्राओं के प्रश्नों का प्राधिकार के सचिव द्वारा जवाब दिया गया. इस मौके पर वरीय अधिवक्ता एफ मरीक व संजय मिश्र एडवोकेट के अलावा प्रभाकर आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >