देवघर :सावन की तीसरी सोमवारी को अप्रत्याशित भीड़ के बाद मंगलवार को कांवरियों की रफ्तार में कमी देखी गयी. अहले सुबह पट खुलने से पहले कांवरियों की कतार करीब चार किमी दूर बरमसिया चौक के पार पहुंच गयी थी. वहीं दिन ढलने के साथ कतार सिमटती चली गयी. बाबा मंदिर का पट अपने निर्धारित समय पर खुलने के साथ ही पारंपरिक कांचा जल पूजा हुई.
सवा लाख कांवरियों ने किया बाबा पर जलार्पण

सवा लाख कांवरियों ने किया बाबा पर जलार्पण
Copied link
देवघर :सावन की तीसरी सोमवारी को अप्रत्याशित भीड़ के बाद मंगलवार को कांवरियों की रफ्तार में कमी देखी गयी. अहले सुबह पट खुलने से पहले कांवरियों की कतार करीब चार किमी दूर बरमसिया चौक के पार पहुंच गयी थी. वहीं दिन ढलने के साथ कतार सिमटती चली गयी. बाबा मंदिर का पट अपने निर्धारित समय […]
इसके बाद बाबा भोलेनाथ की सरदारी पूजा संपन्न होते ही अहले सुबह पौने चार बजे से अरघा के माध्यम से आम कांवरियों के लिए जलार्पण प्रारंभ किया गया. इससे पहले सोमवार को करीब 15 हजार कांवरिये जलार्पण से वंचित रह गये थे. वे सभी कांवरिये पूरी रात कतार में ही रह गये तथा अहले सुबह पट खुलते ही बाबा भोलेनाथ पर जलार्पण किया. दोपहर करीब एक बजे से कांवरियों की कतार बीएड कॉलज से संचालित की जाने लगी. वहीं दोपहर दो बजे से कतार को जलसार चिल्ड्रेन पार्क से संचालित करने का कार्य पट बंद होने तक जारी रहा.
मंगलवार को नेहरू पार्क का गेट रात करीब साढ़े आठ बजे बंद कर दिया गया. वहीं करीब साढ़े नौ बजे बाबा मंदिर का पट भी जलार्पण के लिए बंद कर दिये गये. पट बंद होने तक मुख्य व बाह्य अरघा के माध्यम से 1,24,646 कांवरियों ने जलार्पण किये. इसके अलावा मंगलवार को 5790 कांवरियों ने शीघ्रदर्शनम कूपन के माध्यम से जलार्पण किया.