देवघर: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दो प्रदीप कुमार चौरसिया की अदालत में चल रहे सेशन केस नंबर 425/13 की सुनवाई अब सात जुलाई को होगी. पूर्व से आरोप गठन सुधार बिंदु पर इस मामले में दो जुलाई को तिथि निर्धारित की गयी थी. बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की बहस पूर्ण हो गयी. कोर्ट ने अभियोजन पक्ष की ओर से बहस करने के लिए तिथि मुकर्रर कर दी है.
दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोप गठन के संबंध में दिये आवेदन पर आदेश सुनाया जायेगा. यह मुकदमा यौन शोषण का है जो रिफ्यूजी कॉलोनी बरमसिया की रहने वाली एक महिला ने दर्ज कराया है.
इसमें उन्होंने खुलासा किया है कि कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला चीज मिला कर आरोपितों ने पहले गैंग रेप किया, पश्चात कई माह तक यौन शोषण करते रहा. इस मामले में तत्कालीन जिला कल्याण पदाधिकारी अशोक प्रसाद तथा तत्कालीन जन संपर्क पदाधिकारी जवाहर कुमार को आरोपित बनाया गया है. दोनों को हाइकोर्ट से भी जमानत नहीं मिली है. पीड़िता समेत आधा दर्जन लोगों की गवाही भी हो चुकी है.
