देवघर : कार्यकर्ताओं की भावना का ख्याल रख होगा 14 सीटों पर महागठबंधन

देवघर : देवघर से कांग्रेस ने प्रमंडलीय स्तरीय रैली का आयोजन कर चुनावी शंखनाद कर दिया. बुधवार को देवघर के खोवाला मैदान में हुई कांग्रेस की रैली में पार्टी के दिग्गज नेता जुटे थे. कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंनेे कहा : रैली […]

देवघर : देवघर से कांग्रेस ने प्रमंडलीय स्तरीय रैली का आयोजन कर चुनावी शंखनाद कर दिया. बुधवार को देवघर के खोवाला मैदान में हुई कांग्रेस की रैली में पार्टी के दिग्गज नेता जुटे थे. कांग्रेस के झारखंड प्रभारी आरपीएन सिंह ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंनेे कहा : रैली में उमड़ी भीड़ को देखकर लगता है देश की तरह झारखंड में भी परिवर्तन की लहर चल रही है.

2014 में चुनावी भाषण में पीएम मोदी ने 15 लाख रुपये खाते में भेजने के अलावा ढेर सारे वादे किये थे. रैली में पहुंचे लोगों से उन्होंने पूछा कि किसी के खाते में 15 लाख रुपये आये क्या? इस सरकार ने किसानों, नौजवानों व दुकानदारों को जुमलेबाजी से ठगने का काम किया है. मीडिया से आरपीएन सिंह ने कहा साफ तौर पर गठबंधन में शामिल सभी पार्टियों -राजद, झाविमो, झामुमो व कांग्रेस के नेताअों पर दवाब है कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार 14 सीटों पर चुनाव लड़े. जन भावनाओं को देखते हुए चारों पार्टियों ने मिल कर महागठबंधन में जाने का निर्णय ले लिया है.
फिलहाल सीटों पर चर्चा चल रही है. पूरे झारखंड में कांग्रेसी कार्यकर्ताअों ने जो जोश, उमंग व ताकत दिखायी है. उससे मैं स्वयं हतप्रभ हूं. गोड्डा सीट को लेकर उपजी समस्या को लेकर बाबूलाल मरांडी से प्रांतीय अध्यक्ष डॉ अजय कुमार से वार्ता हुई है. 14 सीटों पर अभी भी सबकुछ तय नहीं हुआ है.
कांग्रेस किसानों का ऋण माफ किया भाजपा ने कोरपोरेट घरानों का : याद कीजिये कांग्रेस वह पार्टी है जिसने देश के किसानों के करोड़ों का ऋण माफ किया था जबकि भाजपा सरकार ने कॉरपोरेट घरानों के लोगों के 3.5 लाख करोड़ माफ कर दिये. नोटबंदी से नौकरी कर रहे युवाअों को हटा दिया गया. नौजवानों व गरीब दुकानदारों को ठगने का काम किया है. ऐसे व्यक्ति को भगवान राम भी माफ नहीं करेंगे. उन्होंने कहा जो लहर गोड्डा, देवघर व बाबानगरी से चलेगी. वो देश में परिवर्तन लायेगी.
सफल रैली के लिए कांग्रेसी कार्यकर्ता, जिलाध्यक्षों व विस प्रभारियों का आभार जताया.
श्री सिंह ने कहा कि सुना है भाजपा वाले देवघर में कांग्रेस के एक छोटे से दफ्तर को गिरा कर कांग्रेस मुक्त की बात कहते फिर रहे हैं. मगर ये कहना चाहता हूं कि कांग्रेस दीवारों व कमरों में नहीं रहती. बल्कि देश के गरीबों, नौजवानों व आदिवासियों के दिलों में राज करती है. इतनी आसानी से मुक्त नहीं कर सकते. यही वजह है देश के तीन राज्यों में भाजपा का सूपड़ा साफ हो गया है.
व्यवस्था परिवर्तन के लिए कार्यकर्ता करें संघर्ष: प्रदेश अध्यक्ष
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ अजय कुमार ने कहा कि देवघर आने के क्रम में साइकिल पर कोयला ढोकर अपनी जिंदगी चलाने वाले एक गरीब को देखा. यदि सरकार सही में उनके लिए कुछ करती तो उन्हें इस कदर जान-जोखिम में डाल कर कोयला ढोने की जरूरत नहीं पड़ती. कांग्रेसी कार्यकर्ताअों से अपील है कि वे व्यवस्था परिवर्तन करने के लिए आम लोगों के साथ संघर्ष करें.
इन सभी ने रखे अपने विचार
परिवर्तन रैली को विधानसभा में पार्टी नेता सह पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम, विधायक बादल पत्रलेख, विधायक डॉ इरफान अंसारी, पूर्व मंत्री कृष्णानंद झा, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, पूर्व प्रदेश प्रवक्ता बजरंगी यादव, निरंजन कुमार सिन्हा सहित सबी जिलाध्यक्ष व देवघर जिले के सभी प्रखंड अध्यक्षों के अलावा जिप उपाध्यक्ष संतोष पासवान, जिप सदस्य महेंद्र यादव, बेनी चौबे, राजेंद्र दास, अवधेश कुमार, अजय कुमार सिंह, दुमका से सुशील मरांडी, दीपिका सिंह पांडेय, विंदू मंडल, रजिया खातून आदि ने मोदी सरका व रघुवर सरकार पर जमकर बरसे अौर नाकामियों को गिनाया. कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष मुन्नम संजय व सहयोग स्टेट को-अॉर्डिनेटर सुल्तान अहमद कर रहे थे.
फुरकान अंसारी ने दिया एम-एम का फार्मूला
प्रमंडलीय रैली में बोलते हुए पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने मियां-महतो गठजोड़ को जीत का फार्मूला बताया. श्री अंसारी ने कहा कि जलेश्वर महतो कांग्रेस में आ गए हैं, अगर महतो और मियां मिल जायेगा, तो कोई भी इस गठजोड़ को हरा नहीं पायेगा. उनकी इस बात पर समर्थकों ने जोरदार तालियां बजायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >