एकजुट रहने से ही समाज का हो सकता है भला

देवघर : श्री बैद्यनाथधाम केसरवानी वैश्य सभा की ओर से राम रतन बक्सी रोड स्थित एक विवाह भवन में केसरवानी मिलन समारोह सह शरद मेला 2019 का आयोजन किया गया. इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें समाज के महिला-पुरुषों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. खेल-कूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित […]

देवघर : श्री बैद्यनाथधाम केसरवानी वैश्य सभा की ओर से राम रतन बक्सी रोड स्थित एक विवाह भवन में केसरवानी मिलन समारोह सह शरद मेला 2019 का आयोजन किया गया. इस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें समाज के महिला-पुरुषों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया.
खेल-कूद प्रतियोगिता के विजयी प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि झारखंड प्रदेश केसरवानी समाज के अध्यक्ष प्रेम सागर केशरी ने किया. उन्होंने शिक्षा पर जोर दिया.
इसके लिए समाज के सभी बच्चे को शिक्षित होना अनिवार्य बताया. अपना हक लेने के लिए एकजुट रहने का महामंत्र दिया. मौके पर विशिष्ठ अतिथि हनुमान प्रसाद केशरी, गजेंद्र केशरी, मणि शंकर केशरी, दिलीप केशरी अादि ने भी अपने विचार रखे. भाषण कार्यक्रम के उपरांत मकर संक्रांति के दिन आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं का रिजल्ट की घोषणा की गयी.
सभी विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों के हाथों सम्मानित कर प्रोत्साहित किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में अनिल केशरी, मनी शंकर केशरी, मनोज केशरी, राज कुमार केशरी, घनश्याम केशरी, श्याम कुमार केशरी, हरि शंकर केशरी, राजेश केशरी, विनोद केशरी, ओम केशरी, रामचंद्र प्रसाद केशरी, बद्री प्रसाद केशरी, भरत प्रसाद केशरी आदि ने सराहनीय भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >